बॉलीवुड

वकील अपर्णा भट्ट ‘छपाक' निर्माताओं के खिलाफ पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट

दीपिका पादुकोण का बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप शो जारी है. फिल्म ने रिलीज के 12 दिन बाद भी 40 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है. जबकि फिल्म को बनाने में 35 करोड़ की लागत आई है.

वकील अपर्णा भट्ट ‘छपाक' निर्माताओं के खिलाफ पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट
Chhapaak (Photo Credits-Instagram)

वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) के निर्माताओं और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ अदालत के आदेश के बावजूद उन्हें यथोचित श्रेय न देने के कारण अवमानना की याचिका दायर की है. याचिका में फिल्म निर्माताओं द्वारा फिल्म के निर्माण में उनके योगदान के लिए वकील अपर्णा भट्ट को उचित श्रेय देने के लिए हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने के कारण उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई है. भट्ट ने तेजाब हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का प्रतिनिधित्व किया था, जिनकी जिंदगी के ऊपर यह फिल्म बनी है.

भट्ट ने फोन पर आईएएनएस से कहा, "मैंने यह याचिका दायर की है, क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म की उस कॉपी में क्रेडिट को शामिल नहीं किया है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया जा रहा है." हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत में दिखाई जा रही फिल्म में उन्हें यथोचित श्रेय दिया गया है.

आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को क्रिटिक्स से तो अच्छा प्यार मिला लेकिन दर्शकों ने फिल्म से मुंह मोड़ लिया. जिसके चलते फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ा है. जानकारी के मुताबिक फिल्म रिलीज के 12 दिन बाद भी 40 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है. जबकि फिल्म को बनाने में 35 करोड़ की लागत आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2020 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).