बॉलीवुड

Anushka Sharma और Virat Kohli की Baby Girl की ये Cute Photo इंटरनेट पर ताबडतोड़ हुई Viral

सेलेब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेबी गर्ल की पहली फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है. विराट के भाई विकास कोहली ने इंटरनेट पर इस फोटो को शेयर करते हुए अपने परिवार के इस नए सदस्य का स्वागत किया है.

Anushka Sharma और Virat Kohli की Baby Girl की ये Cute Photo इंटरनेट पर ताबडतोड़ हुई Viral
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

Anushka Sharma-Virat Kohli Blessed with a Baby Girl: सेलेब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेबी गर्ल की पहली फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है. विराट के भाई विकास कोहली (Vikas Kohli) ने इंटरनेट पर इस फोटो को शेयर करते हुए अपने परिवार के इस नए सदस्य का स्वागत किया है. फोटो में देखा गया कि बेहद प्यारे से ब्लैंकेट में लिपटी हुईं उनकी बेटी के पैर नजर आ रहे हैं. परिवार में इस नन्हीं परी को पाकर विकास काफी खुश नजर आए.

विकास ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "खुशियां हमारे साथ है...घर में आई नन्हीं परी." सोशल मीडिया पर इस फोटो को देखने के बाद देश और दुनियाभर से लोगों ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई संदेश भेजा है. साथ ही फोटो में उनकी बेटी की ये पहली झलक पाकर भी वें बेहद खुश हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

ये भी पढ़ें: Virat Kohli and Anushka Sharma Become Parents To Baby Girl: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बने पैरेंट्स, घर आई नन्ही परी

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने सोमवार को दोपहर को बेबी गर्ल को जन्म दिया. विराट ने ये खुशखबरी सभी के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि उन्हें बेटी हुई है, इसी के साथ विराट ने अपने सभी शुभचिंतकों का उनकी प्रार्थनाओं के लियेआभार व्यक्त किया. विराट ने बताया कि अनुष्का और उनकी बेटी स्वस्थ हैं और वो अपनी जिंदगी के इस नए पन्ने की शुरुआत करने जा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इसी के साथ विराट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी प्राइवेसी का भी सम्मान करेंगे. पिछले साल अगस्त में विराट और अनुष्का ने जानकारी देते हुए बताया था कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे. अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर उनके फैंस भी सरप्राइज्ड रह गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).