बॉलीवुड

Anurag Kashyap-Taapsee Pannu के घर पर IT रेड के बाद ट्विटर यूजर्स ने बनाए Memes, कहा- आज Kangana Ranaut बड़ी खुश होंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नु और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के घर आज इनकम टैक्स के अधिकारीयों ने छापेमारी की जिसके बाद से ये दोनों सेलेब्रिटी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. ट्विटर यूजर्स मीम्स बनाकर अनुराग और तापसी की खिल्ली उड़ा रहे हैं.

Anurag Kashyap-Taapsee Pannu के घर पर IT रेड के बाद ट्विटर यूजर्स ने बनाए Memes, कहा- आज Kangana Ranaut बड़ी खुश होंगी
तापसी पन्नू, कंगना रनौत और अनुराग कश्यप (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नु (Taapsee Pannu) और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के घर आज इनकम टैक्स के अधिकारीयों ने छापेमारी की जिसके बाद से ये दोनों सेलेब्रिटी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. ट्विटर यूजर्स मीम्स (Memes) बनाकर अनुराग और तापसी की खिल्ली उड़ा रहे हैं. बता दें कि इन दिनों के अलावा विकास बहल (Vikas Bahl) और मधु मंटेना के मुंबई स्थित घर पर भी इनकम टैक्स अधिकारीयों ने छापेमारी की. अब ट्विटर यूजर्स इस मामले को लेकर कंगना रनौत को भी बीच में घसीटा जा रहा है.

लोगों का कहना है कि इन सेलिब्रिटीज के घर छापेमारी के बाद कंगना सबसे खुश इंसान होंगी. आयकर विभाग के अधिकारीयों ने इन सेलिब्रिटीज के मुंबई और पुणे स्थित दफ्तर पर छापेमारी की. तापसी और अनुराग किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बयानबाजी के चलते भी सुर्खियों में थे. ऐसे में अब कई ट्विटर यूजर्स ने इन्हें टारगेट करना शुरू किया है.

इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर: 

ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap, Vikas Bahl और Taapsee Pannu के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स का छापा

तापसी सिर्फ अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके घर रेड की गई हैं. वहीं अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना बिजनस (फैंटम फिल्म्स) पार्टनर्स रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).