IT रेड के बाद Anurag Kashyap और Taapsee Pannu ने फिल्म के सेट से खास फोटो की शेयर
ऐसे में अनुराग और तापसी ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की. जिसमें ये दोनों कैमरे के सामने खड़े होकर स्माइल करते नजर आ रहे हैं.
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. दरअसल बीते बुधवार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने इनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की. इस रेड के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस होती दिखाई दी. जिसके बाद आज तापसी पन्नू ने इस कार्यवाही पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इसे आड़े हाथ लिया. ऐसे में अब तापसी और अनुराग कश्यप ने फिल्म के सेट से एक खास फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों कैमरे के सामने खड़े होकर पोज देते दिखाई दिए. दरअसल तापसी और अनुराग एक बार फिर फिल्म में साथ काम करने जा रही हैं. इस फिल्म का नाम है दोबारा.
ऐसे में अनुराग और तापसी ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की. जिसमें ये दोनों कैमरे के सामने खड़े होकर स्माइल करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम फिर से शुरू कर रहें हैं दोबारा. हमारा ढेर सारा प्यार तमाम नफरत करने वालो के लिए.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि इससे पहले तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्य रूप से 3 दिनों में 3 चीजों की खोज हुई हैं. उस कथित बंगलो की चाभी की जो मैंने पेरिस में ले रखा है. उस कथित 5 करोड़ रुपए के कैश रिसिप्ट की. इसके साथ साल 2013 में उस रेड की.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

