Anurag Kashyap-Taapsee Pannu से पुणे में पूछताछ कर रहे हैं इनकम टैक्स के अफसर, मुंबई स्थित घर पर की गई थी छापेमारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से आयकर विभाग के अधिकारी पुणे में पूछताछ कर रहे हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इन दिनों ही सेलिब्रिटीज के घर रेड करने के बा
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से आयकर विभाग के अधिकारी पुणे में पूछताछ कर रहे हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इन दिनों ही सेलिब्रिटीज के घर रेड करने के बाद इन्हें अधिकारीयों के सामने पेश होना पड़ा जिसके बाद इनसे बीते कुछ घंटों से पूछताछ की जा रही है. आज सुबह न्यूज एजेंसी एएनआई ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि इनकम टैक्स के अफसर छापेमारी के लिए अनुराग और तापसी के घर पहुंचे हैं.
इनके अलावा मधु मंटेना और विकास बहल पर भी आईटी की गाज गिरी है और इनकी संपत्तियों को खंगाला जा रहा है. इनकी प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स पर टैक्स चोरी का आरोप है और इसी सिलसिले में आईटी के अफसर जांच कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap, Vikas Bahl और Taapsee Pannu के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स का छापा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सेलिब्रिटीज के मुंबई और पुणे स्थित 30 लोकेशन्स पर जांच की जा रही है. ये भी बताया जा रहा है कि तापसी की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्री के दफ्तर पर भी छापेमारी की गई. फिलहाल इस विषय पर इन सेलिब्रिटीज और उनकी टीम ने चुप्पी साध रखी है.
आपको बता दें कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू ने 'मनमर्जीयां' और 'गेम ओवर' समेत कई फिल्मों में अनुराग कश्यप संग काम किया है.
Tags
संबंधित खबरें
PAN Card Rules 2026: 31 मार्च तक सिर्फ आधार से PAN बनाने का आखिरी मौका, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम
Bollywood Guy Controversy: जेफरी एपस्टीन फाइल्स में 'बॉलीवुड गाय' के जिक्र पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी: बताया इसे 'बेतुका और रैंडम'
भारत में X पर अश्लील कंटेंट बैन: एलन मस्क के प्लेटफॉर्म के फैसले पर यूजर्स की मीम्स के जरिए तीखी प्रतिक्रिया
Linda Walker: कौन है लिंडा वॉकर? जानें टिकटॉक पर '719 स्कोर' के साथ तहलका मचाने वाली 'हाई आईक्यू' गर्ल की पूरी सच्चाई
\