बॉलीवुड

Anurag Kashyap पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तेलुगू एक्ट्रेस ने कहा- मेरे पास कोई सबूत नहीं, लेकिन दूसरी लड़कियों को सावधान करना चाहती हूं

तेलेगु एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में साफ किया है कि आज उनके पास अनुराग के खिलाफ कोई सबूत नहीं है. लेकिन वो दूसरी लड़कियों को सावधान करना चाहती हैं.

Anurag Kashyap पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तेलुगू एक्ट्रेस ने कहा- मेरे पास कोई सबूत नहीं, लेकिन दूसरी लड़कियों को सावधान करना चाहती हूं
अनुराग कश्यप (Image Credit: Instagram)

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के खिलाफ वीडियो बनाकर तेलुगू एक्ट्रेस ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके इस आरोप के बाद खबरों के बाजार में सनसनी मच गई. मीटू के तहत अनुराग का नाम सभी को हैरान कर रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ अनुराग ने भी ट्वीट करके अपने उपर लगे आरोपों को गलत बताया है. जबकि तेलेगु एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में साफ किया है कि आज उनके पास अनुराग के खिलाफ कोई सबूत नहीं है. लेकिन वो दूसरी लड़कियों को सावधान करना चाहती हैं.

ET टाइम्स से खास बात करते हुए तेलुगू एक्ट्रेस ने साफ़ किया है कि वो इस मामले पर काफी समय से बात करना चाहती थी. लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि मैं इसके खिलाफ बोलूंगी. दरअसल मीटू मूवमेंट के दौरान मैंने इस बारे में बात करना चाहती थी. इसे लेकर मैंने ट्वीट भी किया था. लेकिन कई लोगों ने मुझे ट्वीट डिलीट करने की सलाह दी थी और कहा कि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगी तो मुझे काम नहीं मिलेगा. मेरे मैनेजर ने भी मुझे यही बात कही थी. जिसके बाद मैंने ऐसा ही किया. जिसके बाद अनुराग ने मुझे व्हाट्सएप पर ब्लॉक्ड कर दिया था. यह भी पढ़े: Anurag Kashyap ने अपने उपर लगे यौन शोषण के आरोप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम

ऐसे में जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनके पास अनुराग के खिलाफ कोई सबूत है? तो उन्होंने कहा कि नहीं मेरे पास इसका सबूत नहीं है क्योंकि इस बात को काफी समय हो गया है और मैंने फोन भी बदल लिया है. ना ही मैंने अनुराग के घर हुई घटना को रिकॉर्ड किया था. एक्ट्रेस के मुताबिक अनुराग ने ये हरकत उसके साथ तीसरी मुलाकात में किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).