अन्नू कपूर और आयुष्मान खुराना फिल्म 'विक्की डोनर' के बाद इस फिल्म में दिखेंगे एक साथ
'विक्की डोनर' (Vicky Donor) में साथ दिख चुके दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) में साथ दिखेंगे.
मुंबई : 'विक्की डोनर' (Vicky Donor) में साथ दिख चुके दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक बार फिर 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) में साथ दिखेंगे. विक्की डोनर में डॉक्टर बलदेव चड्ढा की भूमिका को जीवंत बनाने वाले अन्नू आगामी फिल्म में आयुष्मान के पिता की भूमिका में दिखेंगे.
आयुष्मान को फिल्म नगरी में आए सात साल हो गए हैं. आयुष्मान ने रविवार को ट्वीटर पर अपनी और अन्नू की एक तस्वीर साझा की. आयुष्मान ने लिखा, "हमने विक्की डोनर के साथ साल पूरे कर लिए हैं. अब हम ड्रीम गर्ल में साथ काम कर रहे हैं और इस बार अन्नू कपूर सर मेरे पिता की भूमिका में हैं."
It was quite surreal that the day we completed #7yearsofVickyDonor, we shot together for #Dreamgirl where Annu kapoor sir plays my father. pic.twitter.com/4IYxVCQ5CK
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) April 21, 2019
यह भी पढ़ें: Women’s Day 2019: आयुष्मान खुराना की यह कविता जीत लेगी हर महिला का दिल, देखें वीडियो
As whacky as it can get! Here's the first glimpse of my look in and as #DreamGirl. Thoughts?#DreamGirlFirstLook #DreamGirlFilmingBegins @ektaravikapoor @NushratBharucha @RuchikaaKapoor @writerraj @balajimotionpic pic.twitter.com/qyJib4U9Ao
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) December 3, 2018
ड्रीम गर्ल में अन्नू और आयुष्मान के अलावा नुसरत भारुचा भी काम कर रही हैं. नुसरत और आयुष्मान पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखेंगे. आगामी कॉमेडी ड्रामा को राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है और इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले एकता और शोभा कपूर द्वारा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

