अंकिता लोखंडे सीख रही हैं कथक, कहा- हमेशा से भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखना चाहती थी
फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) में आखिरी बार नजर आई अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने आखिरकार कथक सीखने की शुरुआत कर दी है
मुंबई: फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) में आखिरी बार नजर आई अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने आखिरकार कथक सीखने की शुरुआत कर दी है. वह हमेशा से भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखना चाहती थीं.
अंकिता ने अपने बयान में कहा, "मुझे डांस करना बहुत पसंद है. मैं हमेशा से भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखना चाहती थी और कथक से बेहतर भला और क्या होगा? नृत्य के जरिए कहानी कहने की विधा मुझे पसंद है. मैंने अभी बस शुरुआत की है, अभी लंबा सफर तय करना है."
यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को सरेआम किया Kiss, देखें ये Viral Video
अंकिता ने लंबे वक्त तक चले टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) से डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने डांस रियालिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी भाग लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

