Ankita Lokhande ने Deepika Padukone के हिट सॉन्ग 'Manwa Laage' पर डांस कर जीता फैंस का दिल, देखें Video
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों इंटरनेट पर अपने फैंस को अपने खूबसूरत अंदाज से रिझाती हुई दिखाई दे रही हैं. अंकिता अपने फ्री टाइम में अपने फैंस से जुड़ती हैं और साथ ही अपने दिलचस्प फोटोज और वीडियोज को उनके साथ शेयर करती रहती हैं.
Ankita Lokhande Dances on Manwa Laage: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों इंटरनेट पर अपने फैंस को अपने खूबसूरत अंदाज से रिझाती हुई दिखाई दे रही हैं. अंकिता अपने फ्री टाइम में अपने फैंस से जुड़ती हैं और साथ ही अपने दिलचस्प फोटोज और वीडियोज को उनके साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में अंकिता ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने सभी चाहनेवालों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में वो दीपिका पादुकोण के हिट सॉन्ग 'मनवा लागे' (Manwa Laage) पर डांस करती दिखाई दे रही हैं.
सोशल मीडिया पर अंकिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे अपने मंगेतर विक्की जैन को समर्पित किया है. अंकिता ने विक्की को टैग करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, "किसी का तो होगा ही तू क्यों न तुझे मैं ही जीतू."
View this post on Instagram
इस वीडियो में अंकिता नीले रंग की अनारकली ड्रेस पहनी हुई अपने बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. अंकिता ने वैलेंटाइन्स वीक (Valentines Week) के मौके पर प्रोपोज डे (Propose Day) सेलिब्रेट करते हुए अपने प्रेमी के लिए ये वीडियो रिकॉर्ड किया है जोकि इंस्टाग्राम रील्स पर खूब वायरल हो रहा है.
इससे पहले अंकिता ने दीपिका के सॉन्ग 'तितली' और साथ ही माधुरी दीक्षित के गाने 'टिप टिप बरसा' पानी पर भी अपने दिलकश अंदाज में डांस करते हुए सोशल मीडिया और काफी अटेंशन हासिल किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

