Ankita Lokhande ने हॉट साड़ी पहनकर Madhuri Dixit के सॉन्ग 'धक धक करने लगा' पर किया डांस, Video देखकर मदहोश हुए फैंस
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे वीकेंड पर घर पर जमकर एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. अपने फ्री टाइम में अंकिता सोशल मीडिया पर अपने कई सारे मजेदार वीडियोज और फोटोज शेयर करके अपने चाहनेवालों का मनोरंजन करती रहती हैं.
Ankita Lokhande Dances on Madhuri Dixit's Dhak Dhak Song: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे वीकेंड पर घर पर जमकर एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं. अपने फ्री टाइम में अंकिता सोशल मीडिया पर अपने कई सारे मजेदार वीडियोज और फोटोज शेयर करके अपने चाहनेवालों का मनोरंजन करती रहती हैं. एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल (Viral) हो रहा जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गई हैं. अंकिता ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो माधुरी दीक्षित के 90 के दशक के हिट सॉन्ग 'धक धक करने लगा' पर अपने धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पीली साड़ी पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए अंकिता ने कैप्शन ने दिया, "एक कलाकार हमेशा कलाकार रहेगा फिर चाहे वो बड़े पर्दे पर परफॉर्म करे या छोटे पर्दे पर या फिर इंस्टाग्राम रील पर. माधुरी दीक्षित हमेशा से आपकी फैन हूं."
View this post on Instagram
इस वीडियो को देखने के बाद कश्मीरा शाह समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने इसपर कमेंट करते हुए अंकिता की जमकर तारीफ की है और साथ ही उनके डांसिंग स्किल्स को सराहा है. यकीनन अंकिता इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स पर अपने हॉट और मस्तीभरे अंदाज से छा गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

