बॉलीवुड

भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav और Akshara Singh के कार्यक्रम में मचा हंगामा, पथराव के बाद रद्द हुआ शो

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह काफी लोकप्रिय हैं और दर्शक भी इनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. इन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है और ये काफी हिट भी रही है.

भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav और Akshara Singh के कार्यक्रम में मचा हंगामा, पथराव के बाद रद्द हुआ शो
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Photo Credits: Instagram)

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) काफी लोकप्रिय हैं और दर्शक भी इनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. इन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है और ये काफी हिट भी रही है. खेसारी और अक्षरा अपने स्टेज शोज से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आते हैं. हाल ही में ये दोनों अपने एक कार्यक्रम के लिए पटना पहुंचे थे लेकिन वहां मचाने हंगामे के चलते उसे रद्द करना पड़ा. ये शो पटना के छपाक वॉटर पार्क में होना था.

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह अपने कार्यक्रम के लिए छपाक वॉटर पार्क भी पहुंच चुके थे. कलाकारों के आने की खबर मिलने के बाद वहां फैंस की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. कोरोना काल में इस भीड़ को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को रद्द कर दिया. इसके चलते शो शुरू नहीं किया गया जिसके बाद फैंस भड़क उठे और उन्होंने पथराव करना शुरू कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

पार्क में स्थिति बिगड़ने के बाद दोनों ही कलाकारों को वहां से निकलना पड़ा. इस बात पर दुख व्यक्त करते हुए खेसारी लाल यादव ने मीडिया से कहा, "कोरोना (Corona) संकट के चलते शो को कैंसिल कर दिया गया. मुझे अफसोस है कि यहां आकर भी मैं अपना शो नहीं कर पाया. किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि शो के लिए इतती भीड़ उमड़ पड़ेगी. इसी के चलते शो रद्द हुआ."

इसी के साथ खेसारी ने लोगों द्वारा की गई पत्थरबाजी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा दर्शकों को किसी भी कार्यक्रम में सम्माननीय तरीके से जाना चाहिए और अपनी मिट्टी का सम्मान करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2021 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).