बॉलीवुड

अंग्रेजी मीडियम: इरफान खान ने सेट पर फैन्स के साथ जमकर की मस्ती, देखें वीडियो

कैंसर का इलाज करवाने के बाद इरफान खान फिल्म के सेट पर वापस लौट चुके हैं. उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

अंग्रेजी मीडियम: इरफान खान ने सेट पर फैन्स के साथ जमकर की मस्ती, देखें वीडियो
इरफान खान ने सेट पर फैन्स के साथ जमकर की मस्ती (Photo Credits: Instagram)

कैंसर का इलाज करवाने के बाद इरफान खान (Irrfan Khan) फिल्म के सेट पर वापस लौट चुके हैं. उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की शूटिंग भी शुरू कर दी है. उदयपुर (Udaipur) में इस फिल्म को फिल्माया जा रहा है. फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं और अब एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में इरफान अपने फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं.

दरअसल, जब स्थानीय लोगों को पता चला कि इरफान खान उनके शहर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, तब सेट पर भीड़ इकठ्ठी हो गई. फैन्स इरफान खान के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते थे. शूटिंग खत्म होने के बाद इरफान खान ने अपने चाहनेवालों की इच्छा पूरी की और उनके साथ फोटो क्लिक करवाई. एक नजर डालिए वायरल हो रहे इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- कैंसर से लड़कर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के सेट पर लौटे इरफान खान, फोटोज देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक !

आपको बता दें कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में करीना कपूर, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है. 'अंग्रेजी मीडियम' का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और दिनेश विजन इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).