Ananya Panday के साथ मस्ती करती दिखीं Shanaya Kapoor और Navya Naveli Nanda, देखें स्टारकिड्स की ये कैंडिड Photos
बॉलीवुड में जहां अनन्या पांडे ने लोगों के बीच अपनी पहचान कायम कर ली हैं वहीं कुछ और स्टारकिड्स भी जल्द ही लॉन्च होने की राह देख रहे हैं. इनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर शामिल हैं.
बॉलीवुड में जहां अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने लोगों के बीच अपनी पहचान कायम कर ली हैं वहीं कुछ और स्टारकिड्स भी जल्द ही लॉन्च होने की राह देख रहे हैं. इनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर शामिल हैं. गौरतलब है कि अनन्या, शनाया और सुहाना बचपन के दोस्त भी हैं और ऐसे में ये इन्हें बॉलीवुड की आनेवाली पीड़ी की अभिनेत्री भी कहा जा सकता है.
आज अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो शनाया कपूर और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ घर और मस्ती करती हुई नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनकी ये दिलचस्प तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें इनकी अनोखी बॉन्डिंग देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Shanaya Kapoor ने बेड पर लेटकर पोस्ट की बेहद Hot Photos, हॉटनेस पर हो जाएंगे फिदा
View this post on Instagram
शनाया कपूर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन, " मेरे प्रकार का पागलपन." इंटरनेट पर इनकी इन तस्वीरों को हजारों लाइक्स मिल रहे हैं और फैंस भी इनकी मस्ती देखकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

