बॉलीवुड

एक्ट्रेस Amruta Khanvilkar ने 'Oo Antava' सॉन्ग पर किया बेहद सेक्सी डांस, ताबड़तोड़ वायरल हुआ Video

हिंदी और मराठी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस और मॉडल अमृता खानविलकर सोशल मीडिया पर अपने हॉट अवतार से काफी सनसनी मचा रही हैं.

एक्ट्रेस Amruta Khanvilkar ने 'Oo Antava' सॉन्ग पर किया बेहद सेक्सी डांस, ताबड़तोड़ वायरल हुआ Video
अमृता खानविलकर (Photo Credits: Instagram)

Amruta Khanvilkar Dance Video Viral: हिंदी और मराठी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस और मॉडल अमृता खानविलकर सोशल मीडिया पर अपने हॉट अवतार से काफी सनसनी मचा रही हैं. अपनी खूबसूरती से फैंस को रिझाने वाली अमृता ने फिल्मों में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अब इंटरनेट पर भी वो ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो के साथ अपने रील्स से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं.

अमृता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने नए डांस वीडियो में जमकर ठुमके लगाए. फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से सामंथा रुथ प्रभु के हिट सॉन्ग 'ऊ अंतावा' पर अमृता ने गजब के अंदाज में डांस करते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को देखने के बाद आरती सिंह, किश्वर मर्चेंट समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने उनकी हॉटनेस की तारीफ की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amruta Khanvilkar (@amrutakhanvilkar)

ये भी पढ़ें: ‘Oo Antava’ सॉन्ग से धमाल मचानेवाली एक्ट्रेस Samantha Ruth Prabhu का जिम वर्कआउट Video फैंस को दे रहा फिटनेस मोटिवेशन

अमृता का ये वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. अमृता हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई मराठी फिल्म 'वेल डन बेबी' में नजर आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).