बॉलीवुड

Arjun Kapoor और Malaika Arora ने Amrita Arora की हाउस पार्टी में जमकर मचाया धमाल, देखें ये Inside Photos

वीकेंड के दिन करीब हैं और ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने पार्टी भी शुरू कर दी है. बीते दिनों अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर हाउस पार्टी का आयोजन किया जिसमें उनकी बहन मलाइका अरोड़ा, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, निर्देशक करण जौहर, महीप कपूर, सीमा खान, नताशा पूनावाला, मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर समेत कई सारे सेलिब्रिटीज नजर आए.

Arjun Kapoor और Malaika Arora ने Amrita Arora की हाउस पार्टी में जमकर मचाया धमाल, देखें ये Inside Photos
करण जौहर के साथ अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा समेत अन्य सेलेब्स (Photo Credits: Instagram)

Amrita Arora House Party with Arjun Kapoor, Malaika Arora, Karan Johar and Others Photos: वीकेंड के दिन करीब हैं और ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने पार्टी भी शुरू कर दी है. बीते दिनों अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर हाउस पार्टी का आयोजन किया जिसमें उनकी बहन मलाइका अरोड़ा, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, निर्देशक करण जौहर, महीप कपूर, सीमा खान, नताशा पूनावाला, मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर समेत कई सारे सेलिब्रिटीज नजर आए. करिश्मा कपूर भी इस पार्टी में सेलिब्रिटीज को जॉइन करती नजर आईं.

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ पोज कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म को नताशा पूनावाला ने क्लिक किया है.

करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Malaika Arora को एक्स-हसबैंड Arbaaz Khan ने भेजा इस मौसम का सबसे खास तोहफा, देखें Photo

देखें अमृता अरोड़ा के मुंबई स्थित घर पर हुई नाइट पार्टी की ये फोटोज: 

करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

महीप कपूर ने भी इस पार्टी को पति संजय कपूर संग अटेंड किया था. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की ये फोटोज शेयर की हैं.

महीप कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अक्सर पब्लिक इवेंट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में इन्हें साथ देखा जाता है. 2019 में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर करके उनके साथ अपने रिश्ते को इंटरनेट पर आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).