कोरोना से पीड़ित बच्चन परिवार के लिए फैंस ने मांगी दुआएं, भावुक हुए बिग बी ने हाथ जोड़कर कहा धन्यवाद
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन कोरोना से संक्रमित हैं और मुंबई के नानावटी अस्पप्ताल में अपना उपचार करा रहे हैं.
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), बहु ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) कोरोना से संक्रमित हैं और मुंबई के नानावटी अस्पप्ताल (Nanavati Hospital) में अपना उपचार करा रहे हैं. बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने की खबर मिलने के बाद से ही फैंस काफी चिंतित हैं और उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं. कहीं यग्य किया गया तो कहीं उनके नाम पर पूजा भी कराई गई. बच्चन परिवार को मिल रहे इस प्रेम को देखते हुए खुद बिग बी भी भावुक हो उठे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके अपने फैंस को धन्यवाद कहा है.
बिग बी (Big B) ने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "हम आपके प्रेम को देख रहे हैं...हम आपकी दुआओं को सुनते हैं...हाह जोड़कर...कृतज्ञता के साथ आपका धन्यवाद."
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार के सभी सदस्य और स्टाफ मेंबर्स की कोरोना की जांच कराई गई थी. इसमें ऐश्वर्या और आराध्या भी इस बीमारी से संक्रमित पाए गए तो वहीं जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अन्य स्टाफ मेंबर्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.
इसके बाद अमिताभ और अभिषेक को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं ऐश्वर्या और आराध्या को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया. इसके बाद शुक्रवार रात को खबर आई कि तबीयत बिगड़ने के चलते ऐश्वर्या और आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां डॉक्टरों द्वारा मदद मिलने के बाद उनकी सेहत स्थिर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

