अक्षय कुमार की फिल्म 'कंचना' में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, पहली बार निभाएंगे ट्रांसजेंडर का किरदार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही तमिल फिल्म 'कंचना' (Kanchana) की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे. इस फिल्म का तमिल वर्जन साल 2011 में रिलीज हुआ था. दर्शकों ने उस फिल्म को काफी पसंद किया था.
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही तमिल फिल्म 'कंचना' (Kanchana) की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे. इस फिल्म का तमिल वर्जन साल 2011 में रिलीज हुआ था. दर्शकों ने उस फिल्म को काफी पसंद किया था. अक्षय कुमार हिंदी वर्जन में राघव का रोल निभाते हुए नजर आएंगे. राघव के अंदर ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा रहती है. वह अपनी मौत का बदला लेना चाहती हैं. हाल ही में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है. अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है.
डेक्कन क्रॉनिकल के सूत्रों के अनुसार कंचना के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाएंगे. फिल्म में उनका नाम कंचना होगा. फिल्म के तमिल वर्जन में शरद कुमार ने कंचना का किरदार निभाया था. खबरों की माने तो कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी फिल्म का हिस्सा होंगी. वह फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभा सकती हैं.
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इस सूची में 'आंखें', 'खाकी', और 'वक्त' जैसी फिल्मों का नाम शुमार है. साल 2018 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' में अमिताभ बच्चन ने गेस्ट अपीयरेंस भी दी थी. अब जब अक्षय और बिग बी फिर से साथ काम करने जा रहे हैं, तो दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

