बॉलीवुड

क्या ये Amitabh Bachchan हैं? अफगानी रिफ्यूजी की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग हुए कंफ्यूज

दुनिया के मशहूर फोटोग्राफर स्टीव मैकरी ने अपने सोशल मीडिया पर एक अफगानी रिफ्यूजी की फोटो पोस्ट की है जिसमें नजर आ रहा शख्स काफी हद तक अमिताभ बच्चन जैसा दिखता है.

क्या ये Amitabh Bachchan हैं? अफगानी रिफ्यूजी की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग हुए कंफ्यूज
अफगानी रिफ्यूजी (Photo Credits: Instagram)

Amitabh Bachchan Lookalike Portrait of Afghani Refugee Viral: दुनिया के मशहूर फोटोग्राफर स्टीव मैकरी ने अपने सोशल मीडिया पर एक अफगानी रिफ्यूजी की फोटो पोस्ट की है जिसमें नजर आ रहा शख्स काफी हद तक अमिताभ बच्चन जैसा दिखता है. फोटो में ये शख्स पगड़ी पहने, लंबी दाढ़ी रखे और चश्मा पहने हुए नजर आया. ये फोटो 2018 में भी वायरल हुई थी जिसे देखने के बाद लोगों ने कहा था कि ये आमिर खान की फिल्म 'ठ्ग्स ऑफ हिंदुस्तान' से बिग बी का लुक है.

फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति काफी तहद तक अमिताभ बच्चन के समान दिखता है और यही कारण है कि ये लोगों का भरपूर ध्यान आकर्षित करता नजर आ रहा है. इस फोटो को इंस्टाग्राम पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं और इस पर लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि "कहीं ये अमिताभ बच्चन तो नहीं?"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Steve McCurry (@stevemccurryofficial)

इसी के साथ लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि ये बिग बी की आगामी फिल्म से उनका लुक हो सकता है. इसी तरह इस तस्वीर पर कई सारे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. वैसे बता दें कि तवीर में दिखाई दे रहा कोई एक्टर नहीं है. फोटोग्राफर मैकरी ने बताया कि ये  68 साल का एक अफगानी रिफ्यूजी है कि पाकिस्तान में रहता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).