बॉलीवुड

MayDay: अमिताभ बच्चन ने फिल्म मेडे के सेट से फोटो की शेयर, कहा- पहला दिन Nightmare जैसा

अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए दी. अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से पहले दिन की तस्वीरें शेयर की जिसमें बिग बी का दम देखते ही बन रहा था.

MayDay: अमिताभ बच्चन ने फिल्म मेडे के सेट से फोटो की शेयर, कहा- पहला दिन Nightmare जैसा
अमिताभ बच्चन (Image Credit: Twitter)

महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अजय देवगन (Ajay Devgn)अब एक बार फिर साथ नजर आने जा रहे हैं फिल्म मेडे में. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. जिसकी वजह है अजय देवगन का बतौर डायरेक्टर होकर इस फिल्म को डायरेक्ट करना. अजय देवगन अमिताभ के साथ स्क्रीन पर ना केवल नजर आएंगे बल्कि बिग बी को डायरेक्ट करने जा रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर से शुरू हुई है. ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए दी. अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से पहले दिन की तस्वीरें शेयर की जिसमें बिग बी का दम देखते ही बन रहा था.

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऐसा कुछ लिखा जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. दरअसल अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में काम करते हुए कई दशक बीत चुके हैं. लेकिन आज भी जब वो अपनी नई फिल्म के सेट पर जाते हैं तो बेहद नर्वस रहते हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए किया. अमिताभ ने लिखा हे भगवान नई फिल्म पहला दिन सचमुच एक डरावने सपने जैसा.

बिग बी के इस ट्वीट पर फिल्म की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी रिप्लाई करते हुए जवाब दिया. रकुल ने लिखा ‘सर यह बात मुझे कहना चाहिए. आपके साथ काम करने को लेकर मैं बेहद ही नर्वस और उत्साहित हूं. वैसे आपको बता दें अजय देवगन की यह फिल्म अगले साल यानी 2021 में 22 अप्रैल को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).