बॉलीवुड

शादी की खबरों के बीच Taapsee Pannu का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, देखें उनका धमाकेदार अंदाज (View Pics)

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी कथित शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि तापसी ने अभी तक इस खबर की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने शादी की अटकलों के शुरू होने के बाद से अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है.

शादी की खबरों के बीच Taapsee Pannu का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, देखें उनका धमाकेदार अंदाज (View Pics)
Taapsee Pannu (Photo Credits: Instagram)

Taapsee Pannu Pics: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी कथित शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि तापसी ने अभी तक इस खबर की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने शादी की अटकलों के शुरू होने के बाद से अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तापसी ने 23 मार्च को उदयपुर में बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बोए (Mathias Boe) से शादी की थी. ये शादी बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई है. खुले बाल, लाइट मेकअप और स्टाइलिश आउटफिट में Mouni Roy ने बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की हॉटनेस के फैंस हुए दीवाने (Watch Video)

अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में तापसी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने फोटो में साड़ी और पावर सूट का फ्यूजन पहना हुआ है, जो उनके स्टाइलिश अंदाज को दर्शाता है. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "उम्मीद है साड़ी के साथ ये रोमांस कभी खत्म न हो.

देखें तस्वीरें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

हालांकि तापसी ने सीधे तौर पर शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके फैंस उनकी इस पोस्ट को शादी के बाद के लुक के तौर पर देख रहे हैं. कमेंट सेक्शन में उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में नजर आई थीं. इस फिल्म को जाने माने फिल्ममेकर और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).