बॉलीवुड

Period Blood: कंगना रनौत ने दिवाली पर बांटे पीरियड ब्लड से बने लड्डू? जानें काला जादू के आरोप पर क्या बोली Actress

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है. एक बार फिर कंगना अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं.

Period Blood: कंगना रनौत ने दिवाली पर बांटे पीरियड ब्लड से बने लड्डू? जानें काला जादू के आरोप पर क्या बोली Actress
भारतीय अभिनेत्री कंगना रनौत (Photo Credit : Twitter)

Kangana Ranaut:  बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है. एक बार फिर कंगना अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है. कंगना ने सद्गुरु का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें वो दिन याद आ गए हैं जब उन पर एक एडिटर ने काला जादू करने के आरोप लगाया था.

बता दें कंगना ने लिखा "200 साल पहले कैसे महिलाओं को डायन कहकर जिंदा जला दिया जाता था. अगर आपके पास सुपर पावर्स हैं तो आपको डायन करार दिया जाएगा. मुझे भी डायन कहा गया लेकिन मैंने खुद को जलने नहीं दिया उल्टा उनको हा हा हा. मैं रियल विच हूं वोहााहा आबरा का डाबरा.’

क्या था आरोप

कंगना ने आगे लिखा कि एक अखबार एडिटर ने मेरे बारे में कहा था कि मैं काला जादू करती हूं. कंगना ने लिखा, साल 2016 में एक एडिटर ने लिखा कि मैंने सक्सेस पाने के लिए ब्लैक मैजिक का सहारा लिया और मैंने अपने पीरियड ब्लड को लड्डुओं में मिक्स कर दिवाली गिफ्ट के तौर पर उन्हें बांट दिया. कंगना ने उनको लेकर लिखीं गईं इन बातों को लेकर कहा कि 'बहुत मजेदार थे वो दिन भी जब उन पर काला जादू करने को लेकर खबरें छाई रहीं.

उन्होंने कहा,  ‘कैसे किसी भी बिना फिल्मी बैकग्राउंड, ना कोई एजेंसी, ना बॉयफ्रेंड होने के बावजूद भी कैसे टॉप पर छा गईं थीं और सबने सामुहिक रूप से इसका जवाब दिया ‘काला जादू’.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).