बॉलीवुड

शादी से पहले ही आलिया भट्ट सोच चुकी हैं अपनी बेटी का नाम, रणबीर कपूर को जरुर पढ़ना चाहिए ये आर्टिकल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दोनों सितारें अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं.

शादी से पहले ही आलिया भट्ट सोच चुकी हैं अपनी बेटी का नाम, रणबीर कपूर को जरुर पढ़ना चाहिए ये आर्टिकल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Yogen Shah)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दोनों सितारें अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में रणवीर और आलिया इसी सिलसिले में बर्लिन भी गए थे. बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में 'गली बॉय' का प्रीमियर हुआ था. आलिया और रणवीर फिल्म को प्रमोट करने के लिए डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर'(Super Dancer) में भी पहुंचे थे. दोनों ने शो में जमकर मस्ती की.

शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने आलिया को गलती से अलमा कहकर बुलाया. इस पर आलिया ने कहा कि, "अलमा बहुत ही सुंदर नाम है...मैं अपनी बेटी का नाम अलमा रखूंगी." वैसे आलिया भट्ट के इस बयान पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का ध्यान जरुर जाना चाहिऐ क्योंकि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बीच में ऐसी खबरें भी सामने आई कि साल 2020 में दोनों शादी भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-  गली बॉय: एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कृष्णा पर फ़िल्माया गया 'वॉयस ऑफ द स्ट्रीट्स' का चौथा एपिसोड किया रिलीज

आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).