Alia Bhatt Photos Leak: आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीरें लीक करने पर मीडिया पोर्टल को जमकर लगाईं फटकार, मुंबई पुलिस से की शिकायत
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते दिनों अपनी फोटोज लीक करने को लेकर एक मीडिया पोर्टल को जमकर फटकार लगाईं.
Alia Bhatt Photos Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते दिनों अपनी फोटोज लीक करने को लेकर एक मीडिया पोर्टल को जमकर फटकार लगाईं. दरअसल, आलिया अपने घर में मौजूद थी जब उनके बगल की बिल्डिंग से किसी मीडिया फोटोग्राफर ने जूम लेंस के सहारे उनकी तस्वीरें क्लिक की. इस दौरान अभिनेत्री अपने घर पर मौजूद थी जिनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही. ये देखकर भड़की एक्ट्रेस ने उस मीडिया पोर्टल को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि ये उनकी गोपनीयता का हनन है. इसे लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस से भी शिकायत की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

