बॉलीवुड

Alia Bhatt के परिवार के इस खास सदस्य की हुई मौत, एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर जताया शोक

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शुक्रवार को अपनी पालतू बिल्ली शीबा की मौत पर शोक व्यक्त किया. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह शीबा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "अलविदा मेरी परी."

Alia Bhatt के परिवार के इस खास सदस्य की हुई मौत, एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर जताया शोक
आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने शुक्रवार को अपनी पालतू बिल्ली शीबा की मौत पर शोक व्यक्त किया. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह शीबा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "अलविदा मेरी परी."

आलिया की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने भी दुख व्यक्त किया, "आरआईपी शीबा. हमने आपका नाम शीबा की रानी के नाम पर रखा था, क्योंकि पहले दिन से ही आपके पास ऐसी रीगल एयर थी। मेरी सुबह कभी भी एक जैसी नहीं होगी. शीबा आपको मिस करुं गी."

ये भी पढ़ें: Year-Ender 2020: आलिया भट्ट की ‘सड़क 2’, वरुण धवन की ‘कुली नंबर 1’ और अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी’ समेत इन फिल्मों ने फैंस को किया बेहद निराश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया अगली बार निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी. फिल्म में आलिया अपने कथित प्रेमी रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).