बॉलीवुड

Alia Bhatt Hot Photo: आलिया भट्ट ने डब्बू रत्नानी कैलेंडर 2021 के लिए दिया सेक्सी पोज, मॉम सोनी राजदान ने दिया ऐसा रिएक्शन

हर साल की तरह इस साल भी डब्बू रत्नानी कैलेंडर 2021 के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने यूनिक और दिलचस्प अंदाज में पोज लिया. अब तक हमने कियारा आडवाणी, सनी लियोन और कृति सैनन समेत कई सारे सेलिब्रिटीज की तस्वीरें देखी जिसमें इस वर्ष के कैलेंडर के लिए ये सभी अपने बेहद आकर्षक अंदाज में पोज करते नजर आए.

Alia Bhatt Hot Photo: आलिया भट्ट ने डब्बू रत्नानी कैलेंडर 2021 के लिए दिया सेक्सी पोज, मॉम सोनी राजदान ने दिया ऐसा रिएक्शन
आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

Alia Bhatt Hot Photo: हर साल की तरह इस साल भी डब्बू रत्नानी कैलेंडर 2021 (Dabboo Ratnani Calendar 2021) के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने यूनिक और दिलचस्प अंदाज में पोज लिया. अब तक हमने कियारा आडवाणी, सनी लियोन और कृति सैनन समेत कई सारे सेलिब्रिटीज की तस्वीरें देखी जिसमें इस वर्ष के कैलेंडर के लिए ये सभी अपने बेहद आकर्षक अंदाज में पोज करते नजर आए. आज आलिया भट्ट ने भी इस कैलेंडर से अपने फोटोशूट की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो बेहद हॉट और सेक्सी स्टाइल में पोज करती हुई नजर आईं. उनकी इस तस्वीर को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं. फोटो को देखने के बाद उनकी मॉम सोनी राजदान (Soni Razdan) ने इसपर ब्लू कलर की हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए इसपर अपना प्यार जताया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

ये भी पढ़ें: Ananya Panday ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए करवाया हॉट फोटोशूट, शेयर की तस्वीर

आलिया इस तस्वीर में नीले रंग की ड्रेस में कॉन्फिडेंट स्टाइल में बैठी हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की ये तस्वीर उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही है. बात करें वर्कफ्रंट की तो आलिया जल्द ही रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).