Jigra Announcement: आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' की घोषणा की, धर्मा प्रोडक्शन के साथ मिलकर एक्ट्रेस इसे करेंगी प्रोड्यूस (Watch Video)
बॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म 'जिगरा' की घोषणा कर दी है. इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं .
Jigra Announcement: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म 'जिगरा' की घोषणा कर दी है. इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं और धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन इसके निर्माता हैं. आलिया इस फिल्म में एक प्रोटेक्टर की भूमिका में नजर आ सकती हैं. इसमें भाई बहन वाला एंगल देखने मिल सकते है. Animal Poster: फिल्म 'एनिमल' से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक हुआ रिवील, खून से सना दिखा चेहरा (View Pic)
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, "धर्मा प्रोडक्शन में डेब्यू करने से लेकर अब उनके साथ मिलकर एक फिल्म का निर्माण करने तक, कई मायनों में, यह ऐसा लगता है कि मैं जहां से शुरू हुई थी वहां वापस आ गई हूं."
View this post on Instagram
उन्होंने आगे लिखा, "हर दिन एक अलग दिन होता है... रोमांचक, चुनौतीपूर्ण (और थोड़ा डरावना भी)... न केवल एक अभिनेत्री के रूप में, बल्कि एक निर्माता के रूप में भी, जैसा कि हम इस फिल्म लेकर आ रहे हैं और मैं आगे बढ़ने के साथ ही और अधिक साझा करने के लिए भी उत्सुक हूं"
'जिगरा' 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आलिया अपनी पहली निर्मित फिल्म में किस तरह की भूमिका निभाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

