बॉलीवुड

Akshay Kumar अपने को-स्टार Tiger Shroff के साथ पहुंचे Abu Dhabi के BAPS हिंदू मंदिर, बताया 'दैवीय अनुभव' (Watch Video)

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ अबू धाबी के प्रसिद्ध BAPS हिंदू मंदिर का दौरा किया. इस यात्रा को उन्होंने 'दैवीय अनुभव' के रूप में वर्णित किया.

Akshay Kumar अपने को-स्टार Tiger Shroff के साथ पहुंचे Abu Dhabi के BAPS हिंदू मंदिर, बताया 'दैवीय अनुभव' (Watch Video)
Akshay Kumar (Photo Credits: Instagram)

Akshay Kumar Visits Abu Dhabi BAPS Hindu Temple: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ के साथ अबू धाबी के प्रसिद्ध BAPS हिंदू मंदिर का दौरा किया. इस यात्रा को उन्होंने 'दैवीय अनुभव' के रूप में वर्णित किया. अक्षय ने इस खास मौके पर अपने विचार और अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए हैं. उन्होंने लिखा, "मुझे Abu Dhabi में BAPS हिंदू मंदिर का दौरा करने का अवसर मिला, यह एक पूरी तरह से दैवीय अनुभव था." इस दौरान उन्होंने नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, और उगादि के त्योहारों पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी. अक्षय ने कहा, "मई ये शुभ अवसर आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि, और नई शुरुआत लेकर आएं!" सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है एक्शन पैक्ड Bade Miyan Chote Miyan, 3D और IMAX में करें एडवांस बुकिंग (Watch Video)

अक्षय और टाइगर की इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें दोनों कलाकार भावपूर्ण ढंग से मंदिर में पूजा अर्चना करते नजर आए. उनकी इस यात्रा ने न केवल उनके प्रशंसकों को प्रेरित किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि कैसे वे अपनी व्यस्त जिंदगी में भी धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को महत्व देते हैं.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मिया के प्रमोशन में व्यस्त हैं. अली अब्बास जफर द्वारा डायरेक्टेड यह एक्सन पैक्ड फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).