कोरोना पॉजिटिव हुए Akshay Kumar, Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी में नहीं होंगे शामिल
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इसका खुलासा फिल्म प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने किया है. सूत्र के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'सरफिरा' का प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें तबीयत खराब महसूस हुई.
Akshay Kumar Tests Positive for COVID-19: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इसका खुलासा फिल्म प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने किया है. सूत्र के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'सरफिरा' का प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें तबीयत खराब महसूस हुई. उनकी प्रमोशन टीम के कुछ सदस्यों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद, उन्होंने टेस्ट कराने का फैसला किया. Sarfira Review: अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग और पेरणात्मक कहानी का मिश्रण है 'सरफिरा', मराठी मुलगी के किरदार में शानदार लगीं राधिका मदान!
शुक्रवार की सुबह अक्षय कुमार की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई. नतीजतन, उन्हें न सिर्फ फिल्म 'सरफिरा' के प्रमोशन के आखिरी चरण से बाहर होना पड़ा, बल्कि बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं हो पाएंगे. गौरतलब है कि अनंत ने खुद अक्षय कुमार को शादी का निमंत्रण दिया था.
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

