बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने फैंस को दिया तोहफा, सोशल मीडिया पर पुलिस के अवतार में साझा की अपनी तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म से अपनी एक तस्वीर को अक्षय ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों संग साझा किया है. बता दें इस फिल्म में कैटरीना कैफ, नीना गुप्ता, गुलशन ग्रोवर और सिंकदर खेर भी हैं.

अक्षय कुमार ने फैंस को दिया तोहफा, सोशल मीडिया पर पुलिस के अवतार में साझा की अपनी तस्वीर
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म से अपनी एक तस्वीर को अक्षय ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों संग साझा किया है.

अक्षय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर में वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन भी पुलिस के अवतार में नजर आ रहे हैं. जैसा कि हम जानते हैं कि अजय देवगन 'सिंघम' सीरीज में पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम का किरदार निभा चुके हैं.

यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ ने ‘सूर्यवंशी’ से दिखाई अक्षय कुमार के किरदार की झलक, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

ठीक इसी तरह रणवीर भी 'सिंबा' में पुलिस अफसर के रूप में नजर आ चुके हैं. तस्वीर में जहां अक्षय सामने की ओर कैमरे की तरफ पोज देते हुए दिख रहे हैं, वहीं रणवीर और अजय कैमरे की ओर पीठ किए हुए खड़े हैं.

अक्षय ने इसके कैप्शन में लिखा है, "पुलिस की दुनिया के देसी एवेंजर्स! जब बाजीराव 'सिंघम' संग्राम 'सिंबा' भालेराव और वीर सूर्यवंशी से मिले, केवल पटाखों की उम्मीद न करें बल्कि 27 मार्च को फूल धमाका होगा." बता दें, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना कैफ, नीना गुप्ता, गुलशन ग्रोवर और सिंकदर खेर भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).