बॉलीवुड

Akshay Kumar ने रक्षाबंधन के मौके पर बहन अलका के साथ फोटो की शेयर, लिखा- तुम्हारे बिना मैं कुछ नहीं

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर अक्षय कुमार ने बहन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो आज जो कुछ भी हैं अपनी बहन अलका भाटिया के चलते हैं.

Akshay Kumar ने रक्षाबंधन के मौके पर बहन अलका के साथ फोटो की शेयर, लिखा- तुम्हारे बिना मैं कुछ नहीं
अक्षय कुमार अपनी बहन के साथ (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों से जिस तरह सभी का दिल जीत लेते हैं उसी तरह अपने सोशल वर्क से भी लोगों के दिलो में बसते है. जाहिर है अक्षय एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ साथ एक शानदार इंसान भी हैं. लेकिन अक्षय कुमार जिसकी बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे है वो शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी अलका भाटिया (Alka Bhatia) है. इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया है.

दरअसल रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर अक्षय कुमार ने बहन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो आज जो कुछ भी हैं अपनी बहन अलका भाटिया के चलते हैं. अक्षय ने ट्वीट करते हुए दिल की बात लिखी है. अक्षय ने लिखा कि जब मैं दुविधा में होता हूं तो मैं उस व्यक्ति के पास जाता हूं. वो इंसान जो हमेशा मेरे साथ खड़ा होता है. जब मैं गलत होता हूं तो मुझे सही करता है. मेरी कामयाबी पर खुश होता है. सबसे निस्वार्थ व्यक्ति जिसे मैं जानता हूं, मेरी बहन अलका. बिना आपके मैं आज जो हूं वो कभी नहीं बन पाता. हैप्पी रक्षाबंधन.

वर्कफ्रंट की बात करें अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की लगातार तारीफ है. हालांकि कम सिनेमाघरों के चलते कमाई में बहुत इजाफा नहीं हुआ लेकिन हर कोई अक्षय के इस कदम की सरहाना कर रहें हैं. क्योंकि लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों की हालात काफी पतली हो रखी थी. ऐसे में अक्षय की ये फिल्म उसमें जान फूंकने का काम कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).