Bell Bottom Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम ने 2 दिन में कमाए इतने करोड़
रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय की फिल्म ने दूसरे 2.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. ऐसे में फिल्म ने 2 दिन में कुल 5.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. कोरोना काल में इस कमाई को काफी अच्छा माना जा रहा है.
कोरोना की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) पहली पिक्चर बन चुकी है. हालांकि अभी तक सिनेमाघर पूरी तरह से नहीं खुले हैं. इन सबके बीच भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हिम्मत दिखाई और अपनी फिल्म को रिलीज किया. फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं. ऐसे में फिल्म ने कितने की कमाई की है. इसे लेकर सभी के दिमाग में ये सवाल जरूर उठ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय की फिल्म ने दूसरे 2.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. ऐसे में फिल्म ने 2 दिन में कुल 5.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. कोरोना काल में इस कमाई को काफी अच्छा माना जा रहा है.
आपको बता दे कि अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम ने पहले दिन 3 करोड़ के लगभग कमाए थे. जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है और इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. लेकिन इस कमाई को ऐसे हालात में बेहतर माना जा रहा है. हालांकि फिल्म के पास शनिवार और रविवार का बड़ा दिन है. ऐसे में इसकी कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है.
बात अगर फिल्म बेल बॉटम की करें तो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी प्लेन हाइजैक पर बेस्ड है. जिसमें अक्षय एक स्पेशल एजेंट हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

