बॉलीवुड

Hathras Gangrape: हाथरस गैंगरेप मामले पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कहा- बलात्कारियों को फांसी की सजा दो

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ 4 लोगों ने बलात्कार मिलकर के अपराध को अनजान दिया जिसके चलते देशभर में आक्रोश का माहोल है. इस घटना के बाद पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सभी को झकझोड़ कर रख दिया है.

Hathras Gangrape: हाथरस गैंगरेप मामले पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कहा- बलात्कारियों को फांसी की सजा दो
अक्षय कुमार और प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

Hathras Gangrape: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ 4 लोगों ने बलात्कार मिलकर के अपराध को अनजान दिया जिसके चलते देशभर में आक्रोश का माहोल है. इस घटना के बाद पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने सभी को झकझोड़ कर रख दिया है. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की थी.

अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी इस मामले पर अपना क्रोध व्यक्त करते हुए ट्विटर पर प्रशासन से सवाल करते हुए उनसे पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है. अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, "बेहद क्रोधित और निराश हूं! हाथरस गैंगरेप में ऐसी क्रूरता. ये कब रुकेगी? हमारे कानून को इतना कड़ा बनाना होगा कि बलात्कार की सोच से भी ऐसे अपराधी डर के मारे थरथराएं! इन्हें फांसी की सजा दो. अपनी बहन और बेटियों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाए क्योंकि इतना तो हम कर ही सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  Hathras Gangrape: हाथरस गैंगरेप का शिकार हुई लड़की की मौत, कंगना रनौत, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा ने की न्याय की मांग

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में हस्ताक्षेप करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीड़ित लड़की के परिवार वालों को न्याय दिलाने का भरोसा जताया है. एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी और कहा कि चार आरोपियों को पकड़ा गिरफ्तार कर पीड़िता के परिजनों को मुआवजा भी दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).