Atrangi Re: आगरा में दूसरे दिन भी हुई अक्षय कुमार, सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यहां के स्थानीय बाजारों में दूसरे दिन भी जारी रही. सोमवार को ताजमहल पर फिल्म की शूटिंग हुई थी.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और धनुष (Dhanush) स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यहां के स्थानीय बाजारों में दूसरे दिन भी जारी रही. सोमवार को ताजमहल पर फिल्म की शूटिंग हुई थी. अभिनेता अक्षय कुमार शूटिंग के दौरान सम्राट शाहजहां के रूप में दिखाई दिए. मंगलवार सुबह जब शहर के घाटिया बाजार में शूटिंग हो रही थी, तो अपने पंसदीदा कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
आगरा पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा शूटिंग स्थान के रूप में उभरा है. अक्टूबर 2019 में जान्हवी कपूर अभिनीत 'रूह अफजा' की शूटिंग यहां हुई थी. सूत्रों ने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खुले निमंत्रण के कारण आगरा और इसके आसपास कई और फिल्मों की शूटिंग होने की संभावना है. यह भी पढ़े: Bollywood Films To Release in 2021: ‘लाल सिंह चड्ढा’ से लेकर ‘अतरंगी रे’ तक, साल 2021 में ये बड़ी बॉलीवुड फिल्में होंगी रिलीज
View this post on Instagram
ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर भी फिल्म बिरादरी की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. फिल्म 'अतरंगी रे' आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही है, जिसमें अक्षय और सारा प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

