आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से होगी 'बच्चन पांडे' की टक्कर, अक्षय कुमार ने दिया ये रिएक्शन
अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन मंगल' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अगले साल आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' के बीच होने जा रहे क्लैश के बारे में भी बात की.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'मिशन मंगल' स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अगले साल आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) और उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) के बीच होने जा रहे क्लैश के बारे में भी बात की. दरअसल, ये दोनों फिल्में साल 2020 में क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने जा रही है. मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा कि हमें खुश होना चाहिए कि दो बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर साथ दस्तक देगी.
अक्षय कुमार ने कहा कि, "एक साल में 52 शुक्रवार होते हैं और छुट्टी वाले वीकेंड तो काफी कम होते हैं. हम 200 हिंदी फिल्में बनाते हैं. हॉलीवुड इससे 40 ज्यादा बनाता है. इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री और बाकी रीजनल सिनेमा भी है. इसलिए हमें खुश होना चाहिए जब एक ही हफ्ते में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस साल स्वतंत्रता दिवस पर भी 3 फिल्में रिलीज होने जा रही थी जब तक एक फिल्म पोस्टपोन नहीं हुई."
यह भी पढ़ें:- अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे के लिए अभी तक फाइनल नहीं हो पाई है कोई भी एक्ट्रेस
आपको बता दें कि 'बच्चन पांडे' का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला है. 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो फिल्म अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखी गई है. यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक होगी. अद्वैत चंदन फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स फिल्म का निर्माण कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

