Akshay Kumar ने जन्मदिन पर दिवगंत मां को याद करते हुए फोटो की शेयर, लिखा ये भावुक पोस्ट
आज अक्षय अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद किया. अक्षय ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनकी मां उन्हें प्यार से दुलार करते दिखाई दे रही हैं.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का कल निधन हो गया. जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए सभी को इस बारे में जानकारी दी. इस खबर के बाद तमाम लोग अक्षय के दुख में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचे. आज अक्षय अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर फोटो शेयर करते हुए उन्हें याद किया.
अक्षय ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनकी मां उन्हें प्यार से दुलार करते दिखाई दे रही हैं. इसके साथ अक्षय कुमार ने लिखा कि इस तरह से कभी पसंद नहीं किया होगा. लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मुझे हैप्पी बर्थडे गा रही हैं! आप सभी की तरफ से मिली संवेदना और शुभकामनाओं के लिए समान रूप से धन्यवाद. ज़िंदगी चलती रहती है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि अक्षय कुमार की मां की निधन की खबर सुनकर सलमान खान से लेकर तामाम सितारों ने सोशल मीडिया दुख जाहिर किया. वहीं संजय दत्त समेत कई सितारें उनके घर पहुंचे. अक्षय कुमार लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहें थे. मां की खराब तबीयत के बारे में जानकार वो इंडिया लौट आए. जिसके बाद अरुणा भाटिया का 8 सितंबर को निधन हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

