बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने मतदान न करने के सवालों को किया नजरअंदाज, लोगों ने किया ट्रोल

अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से जब यहां लोकसभा चुनाव में मतदान न करने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने जवाब देने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा...

अक्षय कुमार ने मतदान न करने के सवालों को किया नजरअंदाज, लोगों ने किया ट्रोल
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

मुंबई:  अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से जब यहां लोकसभा चुनाव में मतदान न करने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने जवाब देने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा.

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गैर-राजनीतिक साक्षात्कार लेने के चलते सुर्खियों में आए अक्षय को सोमवार को अपना वोट न डालने के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रोल किया.

फिल्म 'ब्लैंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में मंगलवार को जब एक मीडियाकर्मी ने वोट न डालने को लेकर उनसे सवाल किया तो अक्षय का जवाब था, "चलिए, चलिए." इसके बाद अक्षय वहां से चले गए. अक्षय ने 'केसरी', 'टॉयलेट - एक प्रेम कथा', 'पैडमैन' और 'एअरलिफ्ट' जैसी फिल्मों से एक देशभक्त के रूप में अपनी छवि बनाई है.

यह भी पढ़ें : इस बड़ी वजह को लेकर सलमान खान को करना पड़ा अक्षय कुमार को फोन, क्या भाईजान की बात मानेंगे खिलाड़ी कुमार?

अक्षय बॉलीवुड के उन प्रमुख कलाकारों में से एक हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में टैग किया था और उन्हें लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने को कहा था और अक्षय ने उसका यथावत पालन भी किया था.

अक्षय ने ट्वीट किया था, "लोकतंत्र की असली पहचान चुनावी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी में है. हमारे राष्ट्र और मतदान करने वालों के बीच वोटिंग एक सुपरहिट 'प्रेम कथा' होनी चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).