पाकिस्तान में मिलता है सबसे ज्यादा प्यार, अपने इस पुराने बयान की वजह से ट्रोल हो रहे हैं अक्षय कुमार, देखें वीडियो

पिछले कुछ सालों में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने देशभक्ति पर आधारित कई फिल्में की हैं. उन्हें आज के दौर का मनोज कुमार भी कहा जाता है. इन दिनों अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

अक्षय कुमार (Photo Credits : Instagram)

पिछले कुछ सालों में अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  ने देशभक्ति पर आधारित कई फिल्में की हैं. उन्हें आज के दौर का मनोज कुमार भी कहा जाता है. इन दिनों अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो की वजह से खिलाड़ी कुमार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. इस वीडियो में अक्षय कुमार यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, "पाकिस्तान (Pakistan) में मेरी फिल्में सबसे ज्यादा बिजनेस करती है. जितना प्यार वहां से मिलता है, शायद ही कहीं से मिलता है."

सोशल मीडिया यूजर्स को अक्षय कुमार का यह बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. एक यूजर का कहना है कि, "अगर यह शाहरुख ने बोला होता तो एक हफ्ते तक एंटीनेशनल SRK ट्रेंड करता. " साथ ही कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अक्षय पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार का किरदार इस मशहूर हस्ती से है प्रभावित ?

आपको बता दें कि इस साल अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज होगी. उन्हें 'केसरी', 'गुड न्यूज', हाउसफुल 4' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. साल 2018 में अक्षय ने 'गोल्ड', '2.0' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई थी. साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में गेस्ट अपीयरेंस भी दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स