बॉलीवुड

फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार का किरदार इस मशहूर हस्ती से है प्रभावित ?

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अक्षय ने पक्षीराजन नामक व्यक्ति का किरदार निभाया है

फिल्म '2.0' में अक्षय कुमार का किरदार इस मशहूर हस्ती से है प्रभावित ?
अक्षय कुमार और सलीम अली ( Photo Credits: Instagram)

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में अक्षय ने पक्षीराजन नामक  व्यक्ति का किरदार निभाया है. फिल्म में अक्षय एक ऑर्निथोलॉजिस्ट प्रोफेसर होते हैं और पक्षियों से बहुत प्रेम करते हैं. अब ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार का किरदार सलीम अली से प्रेरित है. अक्षय कुमार का लुक भी काफी हद तक सलीम अली से मिलता जुलता है. सलीम एक ऑर्निथोलॉजिस्ट और नेचुरलिस्ट थे. उनको 'बर्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था. उन्होंने कई किताबें भी लिखी है.

अक्षय कुमार ने इस फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभाया है. दर्शकों को खिलाड़ी कुमार का विलेन वाला रूप बेहद पसंद आ रहा है लेकिन फिल्म की बात करें तो '2.0' को दर्शकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. हम भी आपको हमारे रिव्यू में पहले यह बता चुके है कि इस फिल्म के दूसरे हाफ ने हमे काफी निराश किया है. कमजोर कहानी के चलते यह फिल्म थोड़ी फीकी पड़ जाती है. अक्षय कुमार और रजनीकांत की इस फिल्म को हमने 3 स्टार्स दिए थे.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो '2.0' ने पहले दिन काफी अच्छी कमाई की है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 20.25 करोड़ कमाए है. अब यह देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर अक्षय कुमार और रजनीकांत की यह फिल्म कैसा प्रदर्शन  करती है. यह भी पढ़ें:-  2.0 Film Review: सुपरहिट है रजनीकांत और अक्षय कुमार की जोड़ी लेकिन दूसरे हाफ ने मजा किया किरकिरा

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).