बॉलीवुड

Akshay Kumar ने घोड़े पर बैठकर किया नागिन डांस, Good Newwz के 1 साल पूरे होने पर शेयर किया मजेदार Video

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ मनोरंजक पोस्ट्स शेयर करके उन्हें एंटरटेन करते हैं. आज उनकी फिल्म 'गुड न्यूज़' की रिलीज के एक साल पूरे हो गए और इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंटरनेट पर अपने बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है.

Akshay Kumar ने घोड़े पर बैठकर किया नागिन डांस, Good Newwz के 1 साल पूरे होने पर शेयर किया मजेदार Video
अक्षय कुमार का मजेदार डांस (Photo Credits: Instagram)

#1YearofGoodNewwz: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ मनोरंजक पोस्ट्स शेयर करके उन्हें एंटरटेन करते हैं. आज उनकी फिल्म 'गुड न्यूज़' की रिलीज के एक साल पूरे हो गए और इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंटरनेट पर अपने बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो घोड़े पर बैठकर नागिन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'गुड न्यूज़' को रिलीज हुए आज एक वर्ष हो चले हैं.

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'गुड न्यूज़' की शूटिंग सेट पर रिकॉर्ड किया गया अपना ये फनी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "अगर मुझे बीता हुआ ये साल बयां करना पड़े तो मैं कुछ इस तरह से करूंगा. उतार-चढ़ाव वाला लेकिन हमने फिर भी हम बने रहे. उम्मीद है आनेवाला साल कई सारे गुड न्यूज़ लेकर आए. गुड न्यूज़ के 1 साल."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वीडियो में अक्षय काला कुर्ता पहनकर घोड़े पर सवार दूल्हे के आगे बैठकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी बटोर रहा है. फिल्म 'गुड न्यूज़' में अक्षय के साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: 100 करोड़ में शामिल हुई अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज, 6 दिन में इतने करोड़ कमाए

बता दें कि अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' पर काम कर रहे हैं जिसमें वो सारा अली खान और धनुष संग लीड रोल में नजर आएंगे.

इस फिल्म के अलावा वो 'बेल बॉटम' और 'बच्चन पांडे' में भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'लक्ष्मी' दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब साबित हुई. अब फैंस को उनकी इन फिल्मों से काफी उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).