अक्षय कुमार ने Jawan की सफलता पर शाहरुख खान को दी शुभकामनाएं, जानिए किंग खान ने अक्की को रिप्लाई में क्या कहा?
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, क्या भारी सफलता! बधाई हो मेरे जवान पठान शाहरुख खान, हमारी फिल्में वापस आ गई हैं. इस पर रिप्लाई करते हुए शाहरुख ने लिखा, आपने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी.
Akshay Kumar Congratulates Shah Rukh on Jawan Success: सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म जवान की सफलता का आनंद उठा रहे हैं. यह फिल्म भारत के बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है, वे लगातार सिनेमा हॉल से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं. इसी बीच अक्षय कुमार ने भी शाहरुख स्टारर जवान की सफलता की तारीफ की है. Pushpa 2 Release Date: Allu Arjun-Rashmika Mandanna स्टारर 'पुष्पा 2 द रूल' की रिलीज डेट आई सामने, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, क्या भारी सफलता! बधाई हो मेरे जवान पठान शाहरुख खान, हमारी फिल्में वापस आ गई हैं. इस पर रिप्लाई करते हुए शाहरुख ने लिखा, आपने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी. शुभकामनाएं और स्वस्थ रहें खिलाड़ी! लव यू.
Aap ne Dua maangi na hum sab ke liye toh kaise khaali jayegi. All the best and stay healthy Khiladi! Love u https://t.co/vP4s1Qvlhk
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 11, 2023
एक वक्त तक ऐसा माना जा रहा था कि दिल तो पागल है, फिल्म के वक्त से दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे, पर अक्की के इस ट्वीट ने लोगों का दिल जीत लिया है. साथ ही किंग खान ने भी दिल से उन्हें धन्यवाद दिया है.
एटली द्वारा डायरेक्टेड जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों को सभी को पसंद आ रही है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने में लगी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

