बॉलीवुड

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर सॉन्ग 'वे माही' ने यूट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा किया पार

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'केसरी' के गाने 'वे माही' ने यूट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. अरिजीत सिंह और एसीस कौर ने इस गाने को गया है. इस गानें को अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा पर फिल्माया गया है. यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज हुई थी.

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर सॉन्ग 'वे माही' ने यूट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा किया पार
वे माही (Photo Credits : you Tube)

मुंबई : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म 'केसरी' (Kesari) के गाने 'वे माही' (Ve Maahi) ने यूट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. मशहूर गायक अरिजीत सिंह और गायिका एसीस कौर द्वारा गाए इस गाने को बुधवार को खबर लिखे जाने तक 200,766,243 व्यूज मिल चुके हैं और यह क्रम अभी जारी है.

इस रोमांटिक गीत को अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पर फिल्माया गया है. फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया.

यह भी पढ़ें : अभिमन्यु दसानी अपनी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के साथ अक्षय कुमार की ‘केसरी’ के संग बॉक्स ऑफिस पर भिड़त के लिए है उत्साहित

उन्होंने ट्वीट किया, "'वे माही' 200 मिलियन..एक बेहद ही खूबसूरत गाना! इस प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद और इसका पूरा श्रेय 'केसरी' की टीम और इस एल्बम से जुड़े लोगों को जाता है." यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).