Samrat Prithviraj: Akshay Kumar और Manushi Chhillar ने वाराणसी घाट पर की गंगा आरती, फिल्म के प्रचार में जुटी टीम
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आएंगे. फिल्म में वो मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ दर्शकों को शूरवीर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज की कहानी दर्शकों के बीच पेश करेंगे.
Akshay Kumar and Manushi Chillar Promote Samrat Prithviraj at Varanasi Ganga Ghat: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आएंगे. फिल्म में वो मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ दर्शकों को शूरवीर और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज की कहानी दर्शकों के बीच पेश करेंगे. 3 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए अक्षय ने जोरों शोरों से प्रचार करना भी शुरू कर दिया है.
अक्षय बीते दिनों मानुषी और फिल्म के निर्देशक डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ फिल्म का प्रचार वाराणसी के गंगा घाट पहुंचे जहां उन्होंने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया है. मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें वो अक्षय के साथ मां गंगा की पूजा में लीन नजर आई. फोटोज को पोस्ट करके उन्होए कैप्शन में लिखा, "हर हर महादेव."
View this post on Instagram
आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' का टाइटल पहले 'पृथ्वीराज' रखा गया था जिसका करणी सेना ने जमकर विरोध किया था फिल्म के मेकर्स को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई. इसके बाद यशराज फिल्म्स ने इस पर फैसला लेते हुए फिल्म का टाइटल 'सम्राट पृथ्वीराज' कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

