Akshay Kumar की फिल्म Bell Bottom सिनेमाघरों में होगी रिलीज, खिलाड़ी ने किया ऐलान
अक्षय कुमार ने एक टीजर अपने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें बेल बॉटम की पूरी टीम नजर आ रही है. इसके साथ ही उस पर लिखा गया है. फिल्म 19 अगस्त 2021 को वर्ल्ड वाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कोरोनावायरस के चलते देश में अभी सिनेमाघर पूरी तरह से खुल नहीं सके हैं. बावजूद इसके अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए बताया है कि उनकी स्पाई थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) अगले महीने 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने अक्षय कुमार ने एक टीजर अपने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें बेल बॉटम की पूरी टीम नजर आ रही है. इसके साथ ही उस पर लिखा गया है. फिल्म 19 अगस्त 2021 को वर्ल्ड वाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा मिशन आप सभी को सिनेमाघरों में एंटरटेन करने का, तारीख 19 अगस्त 2021 आ रही है बेल बॉटम.
Mission: To Entertain you on the BIG SCREEN
Date: August 19, 2021
Announcing the arrival of #BellBottom! #BellBottomInCinemasAug19@vashubhagnani @humasqureshi @LaraDutta @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani @monishaadvani @madhubhojwani @nikkhiladvani @EmmayEntertain pic.twitter.com/4z9jCdmJj3
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 30, 2021
आपको बता दें ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोंड कर दिया गया था. खास बात यह है कि करोना महामारी के बाद अक्षय कुमार की पहली फिल्म थी जो इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल पर गई. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरेशी भी अहम् भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है. जाहिर है ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त दिलचस्पी बनी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2021 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

