बॉलीवुड

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 'पटना से सूट सलवार' पर दिलकश अंदाज में किया डांस, वीडियो मचा रहा तहलका

भोजपुरी कलाकारों के साथ ही इनकी फिल्में और गानें भी देशभर में काफी पॉपुलर रहे हैं. अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा तक, इनके नए गाने और वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं और ट्रेंड भी करते हैं.

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 'पटना से सूट सलवार' पर दिलकश अंदाज में किया डांस, वीडियो मचा रहा तहलका
अक्षरा सिंह (Photo Credits: Instagram)

Akshara Singh Bhojpuri Video: भोजपुरी कलाकारों के साथ ही इनकी फिल्में और गानें भी देशभर में काफी पॉपुलर रहे हैं. अक्षरा सिंह से लेकर मोनालिसा तक, इनके नए गाने और वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं और ट्रेंड भी करते हैं. भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंटरनेट पर अपने फैंस के बीच आए दिन मनोरंजन का तड़का लगाती रहती हैं और अपने ने गानें उनके बीच रिलीज करती नजर आती हैं.

अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक दिलकश वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो खूबसूरत अंदाज में भोजपुरी सॉन्ग 'पटना से सूट सलवार' पर डांस करती हुई नजर आईं. वीडियो में लाल साड़ी पहनी हुईं अक्षरा बेहद गजब के अंदाज में डांस कर रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को हजारों लोग देख रहे हैं और इसपर कमेंट करके उनकी हॉटनेस की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Akshara Singh Hot Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लाल साड़ी पहनकर बादशाह के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि इंस्टाग्राम पर अक्षरा के 32 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं और उनकी लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है. अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्षरा काफी सुर्खियों में रही हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वो अक्सर अपने जबरदस्त गानों से तहलका मचाती नजर आती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).