बॉलीवुड

फिल्म 'चाणक्य' के लिए अजय देवगन मुंडवाएंगे अपना सिर, नए लुक से फैंस को करेंगे इम्प्रेस

ल्म में चाणक्य का लीड रोल निभा रहे अजय उनके जैसा ही लुक पाने के लिए ऐसा करने जा रहे हैं. ऐसे में अब फैंस भी बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें इस नए लुक में देखने को उत्सुक हैं.

फिल्म 'चाणक्य' के लिए अजय देवगन मुंडवाएंगे अपना सिर, नए लुक से फैंस को करेंगे इम्प्रेस
अजय देवगन और चाणक्य (Photo Credits: Instagram/ Twitter)

फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) से लोगों का मनोरंजन करने के बाद अब अजय देवगन (Ajay Devgn) की अगली फिल्म को लेकर एक खास जानकारी सामने आई है. नीरज पांडे (Neeraj Pandey) की पीरियड ड्रामा फिल्म 'चाणक्य' (Chanakya) के लिए अजय देवगन अपना सिर मुंडवाएंगे. फिल्म में चाणक्य का लीड रोल निभा रहे अजय उनके जैसा ही लुक पाने के लिए ऐसा करने जा रहे हैं. ऐसे में अब फैंस भी बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें इस नए लुक में देखने को उत्सुक हैं.

मुंबई मिरर पर छपी एक खबर में दी गई जानकारी के अनुसार, चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में चाणक्य जैसे शाही सलाहकार का किरदार निभाने जा रहे अजय देवगन इस फिल्म के लिए अक्टूबर में शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा.

बताया गया कि नीरज पिछले दो साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और इसी बीच लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई. इसके बाद अब ये सभी घर से ही इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: Lockdown: सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन के अंदाज में शेयर किया फनी Video, कहा- हम क्वारंटाइन भी वहीं हुए जहां नेटवर्क कम था

गौरतलब है कि इस फिल्म के अलावा अजय देवगन दो और फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं. वो इंडो-पाक वॉर पर आधारित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' और अमित शर्मा (Amit Sharma) की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).