बॉलीवुड

Ajay Devgn-Kajol Son Yug's Birthday: अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग के जन्मदिन पर किया ये खास सोशल मीडिया पोस्ट

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अजय देवगन और काजोल के लाडले बेटे युग आज 10 साल के हो गए हैं. आज अपने जन्मदिन के मौके पर युग ने अपने नेक काम कर अपने मम्मी पापा को प्राउड़ फिल करवाया हैं. युग ने अपने बर्थडे के दिन पौधे लगाए हैं.

Ajay Devgn-Kajol Son Yug's Birthday: अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग के जन्मदिन पर किया ये खास सोशल मीडिया पोस्ट
अजय -काजोल देवगन और युग देवगन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) के लाडले बेटे युग (Yug) आज 10 साल के हो गए हैं. आज अपने जन्मदिन के मौके पर युग ने अपने नेक काम कर अपने मम्मी पापा को प्राउड़ फिल करवाया हैं. युग ने अपने बर्थडे के दिन पौधे लगाए हैं.  युग ने इतनी छोटी उम्र में भी बड़ा काम कर सभी को प्रेरित किया हैं. साथ ही अपने इस स्पेशल दिन को यादगार बनाया हैं. जिसे अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. अजय कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

अजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की पौधे लगाते हुए तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "एक हरे-भरे कल की ओर काम. इससे ज्यादा नहीं मांग सकते. हैप्पी बर्थडे युग. अभी बहुत कुछ है आने को." वहीं काजोल ने भी अपने बेटे का स्लो मोशन वीडियो शेयर कर अपने दिल का हाल बताते हुए लिखा, ""मुझे कुछ नहीं पता मुझे सब कुछ पता है" - युग देवगन मेरे छोटे बुद्ध को 10 वां जन्मदिन मुबारक हो. मिस यू इससे ज्यादा मैं कह सकती हूं." यह भी पढ़े: Ajay Devgn To Play A Supervillain? : क्या सुपरहीरो फिल्म में अजय देवगन बनने जा रहे हैं सुपर विलेन?

 

View this post on Instagram

 

Working towards a Green tomorrow. Cannot ask for more. Happy Birthday 🥳 Yug. And, lots more to come.

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

बता दें कि काजोल देवगन इन दिनों अपने बेटी न्यासा के साथ सिंगापूर में हैं. न्यासा सिंगापुर के युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई कर रही हैं. काजोल अपनी बेटी के साथ हैं वहीं अजय मुंबई में बेटे युग के साथ हैं. यह भी पढ़े: Teachers’ Day 2020: अजय देवगन ने टीचर्स डे के मौके पर शेयर की खास फोटो, कहा- हर बार नया सीखता हूं

वर्कफ्रंट कि बात करें तो अजय देवगन 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' में सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त के साथ नजर आएंगे. लॉकडाउन के चलते अजय की यह फिल्म ओटीटी पर रीलिज होनेवाली हैं. वहीं काजोल और अजय देवगन एक साथ फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).