बॉलीवुड

अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा को हुआ कोरोना वायरस? सिंघम एक्टर ने बताई वायरल खबर की सच्चाई

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अफवाह ने हडकंप मचा दिया है. दावा किया का रहा है कि न्यासा कोरोना वायरस से पीड़ित हैं.

अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा को हुआ कोरोना वायरस? सिंघम एक्टर ने बताई वायरल खबर की सच्चाई
अजय देवगन, काजोल और न्यसा देवगन (Photo Credits: Instagram)

Coronavirus in India: अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgn) को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक अफवाह ने हडकंप मचा दिया है. दावा किया का रहा है कि न्यासा कोरोना वायरस से पीड़ित हैं. इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है और इसके पीछे की सच्चाई जानना चाहता है. ऐसे में अब खुद अजय देवगन ने ट्विटर पर इस वायरल खबर की सच्चाई अपने सभी फैंस को बताई है.

अजय ने अपनी बेटी न्यासा को लेकर वायरल हो रही इन खबरों का पूरी तरह से खंडन करते हुए इन्हें अफवाह करार दिया है. अजय ने लिखा, "पूछने के लिए धन्यवाद. काजोल और न्यसा पूरी तरह से स्वस्थ हैं. उनके स्वास्थ को लेकर फैली अफवाह झूठ और बेबुनियाद है."

अजय ने अपने इस ट्वीट में साफ कर दिया है कि उनकी पत्नी काजोल और बेटी न्यासा एक दम सुरक्षित और स्वस्थ हैं. बात करें वर्क फ्रंट की तो अजय जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में नजर आएंगे. दुनियाभर में फैले कोरोन वायरस के चलते उनकी इस फिल्म की रिलीज को भी स्थगित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बदल गया अजय देवगन की बेटी न्यासा का लुक, फोटोशूट में दिख रही हैं बेहद ही खूबसूरत

गौरतलब है कि भारत में भी कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं. इस बीच इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. इन्हें में से एक थी न्यासा देवगन को कोरोना वायरस होने की खबर जिसे अजय ने पूरी तरह से झुटला दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2020 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).