अजय देवगन ने काजोल के साथ पुरानी फोटो की शेयर, कहा- 22 साल से लॉकडाउन में हूं
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अजय ने काजोल संग पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस फोटो के साथ अजय ने जो कैप्शन लिखा है वह सबका दिल जीत लेगा.देशभर में लॉकडाउन 2 महीने का ही है लेकिन अजय 22 साल से लॉकडाउन में है. यह मजेदार कैप्शन फोटो से ज्यादा लोग पसंद कर रहे है.
लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घर पर मौजूद है और अपनी फैमिली के साथ अपना समय बीता रहे है. ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपना समय अपनी पसंदीदा चीजे करने में व्यस्त है कोई कुकिंग कर रहा है तो कोई डांस कर अपनी फोटो और वीडियो सोशल अकाउंट पर शेयर कर रहा है. इसी बीच बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अजय ने काजोल (Kajol) संग पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस फोटो के साथ अजय ने जो कैप्शन लिखा है वह सबका दिल जीत लेगा. अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड की सुपर डुपर हिट जोड़ी में से एक है. इन दोनों की शादी को 21 साल हो चुके है. काजोल और अजय सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खीचते रहते है और उनके फैंस को इनका यह अंदाज बेहद पसंद भी आता है.
हाल ही में अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और काजोल की पुरानी फोटो शेयर की हैं. यह फोटो ब्लैक इन व्हाइट है. 22 साल पुरानी फोटो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा,"इस फोटो को देखकर ऐसे लग रहा है कि लॉकडाउन 22 साल पहले ही शुरू हो गया था." यह भी पढ़े:अजय देवगन ने फुटबॉल दिग्गज चुन्नी गोस्वामी के निधन पर जाहिर किया शोक, सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट
View this post on Instagram
Feels like it’s been twenty two years since the lockdown began. #FridayFlashback @kajol
देशभर में लॉकडाउन 2 महीने का ही है लेकिन अजय 22 साल से लॉकडाउन में है. यह मजेदार कैप्शन फोटो से ज्यादा लोग पसंद कर रहे है. साथ ही अजय को कमेंट्स के जरिए बता रहे है कि , 'आपका लॉकडाउन जिंदगीभर का हैं.'
बता दें कि अजय और काजोल 11 साल बाद फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' में एकसाथ नजर आए थे. इनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

