शाहरुख खान 'जीरो' की असफलता के बाद हो गए हैं सतर्क, धमाकेदार वापसी की इस तरह कर रहे हैं तैयारी
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. किंग खान के फैन्स को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन 'जीरो' ने उन्हें काफी निराश किया.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जीरो' (Zero) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. किंग खान के फैन्स को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन 'जीरो' ने उन्हें काफी निराश किया. फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई. हालांकि, फिल्म में शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना के अभिनय को खूब सराहा गया था. अब फैन्स को इस बात का इंतजार है कि कब बॉलीवुड के बादशाह बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगे. खबरों की माने तो शाहरुख अब अगली फिल्म की चॉइस को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं.
हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान मधुर भंडारकर की 'इंस्पेक्टर गालिब' में नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा था कि उन्हें इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई हैं लेकिन अभी तक उन्होंने इस फिल्म के लिए हां नहीं की है. पिंकविला के सूत्रों के अनुसार किंग खान सिर्फ एक नहीं बल्कि 10 स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं. मधुर भंडारकर के अलावा उनको संजय लीला भंसाली, श्रीराम राघवन, अमित शर्मा और अमर कौशिक द्वारा भी अप्रोच किया गया है. संजय लीला भंसली की फिल्म कवि साहिल लुधियानवी की जिंदगी पर आधारित होगी. पहले अभिषेक बच्चन को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान और रोहित शर्मा के बीच हुई ये मजेदार बातचीत को पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि शाहरुख खान इसी साल फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर सकते हैं लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

