ब्रेकअप की खबरों के बीच कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में साथ दिखा जलवा
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अवॉर्ड फंक्शन में साथ मिलकर मस्ती करते करते दिखाई दे रहे हैं. जिसे देखने के बाद उनके बीच मनमुटाव की खबरों पर सवाल उठने लगे है.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बीच ब्रेकअप की खबरों ने पिछले काफी समय से सुर्खियां बना रही है. लेकिन अब स्टार स्क्रीन अवॉर्ड (Star Screen Award) के मंच पर जो देखने को मिला उसे देखकर हर कोई बेशक हैरान रह जाएगा. दरअसल कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अवॉर्ड फंक्शन में साथ मिलकर मस्ती करते करते दिखाई दे रहे हैं. जिसे देखने के बाद उनके बीच मनमुटाव की खबरों पर सवाल उठने लगे है. दरअसल हाल में खबर आई थी कि इम्तियाज अली की फिल्म आज कल की शूटिंग के साथ कार्तिक और सारा के बीच के रिश्ते में दरार आ गई. हालांकि ये दोनों इस ब्रेकअप के बाद भी अपनी फिल्म को साथ मिलकर प्रमोट करने को तैयार है.
लेकिन अब सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक साथ मिलकर स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के स्टेज पर रंग जमाते दिखाई दिए हैं. अवॉर्ड फंक्शन से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है. जिसमें सारा और कार्तिक एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं.
तो वहीं एक तस्वीर में सारा और कार्तिक एक साथ एक कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. जिस पर बे-कार में कार्तिक लिखा हुआ. जिसे देख ये समझ आता है कि अवॉर्ड समारोह में इनके ऊपर अच्छा ख़ासा एक प्ले भी बना हुआ है.
ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि आखिर क्या सच में कार्तिक और सारा एक साथ है भी या नहीं. वर्कफ्रंट की बात करे तो इस शुक्रवार कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2019 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

